जुए फड़ पर पुलिस का छापा,4 जुआडी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खजरी खिरिया वायपास में सरकारी स्कूल के पीछे खेत में बनी पत्नी की टपरिया में कुछ जुआरी जुआ मन्ना खेल रहे हैं।
सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां जुआरी जुआ मन्ना खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपने नाम उमेश प्रजापति निवासी रंगवा थाना माढोताल, नितिन उर्फ लड्डू रैकवार निवासी काचघर थाना घमापुर अभिषेक खत्ताबिया निवासी चांदमारी घमापुर, अनिल बेन निवासी फुटाताल थाना बेलबाग के बताये, जुआरियों के पास एवं जुआ फड़ से ताश पत्ते एवं नगद 5 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



