जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बर्फीली हवाओं ने डाला डेरा, जबलपुर भोपाल बैतूल कटनी सहित 14 जिलों में हो सकती है बारिश

जबलपुर दर्पण । मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक बार फिर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने के आसार हैं। यहां मावठे ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जबलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। बात की जाए संस्कारधानी जबलपुर की तो यहां यहां शुक्रवार से ही दिन भर कोहरा छाया रहा है कोहरे की आगोश में पूरा शहर डूबा रहा। सडके कोहरे की धुंध से छाई रही। मौसम विभाग अलर्ट किया है कि जबलपुर में शनिवार से जोरदार बारिश होने की संभावना है। और जबलपुर भोपाल कटनी बैतूल शहर 14 जिलों में बारिश का दौर कुछ दिन रह सकता है। 13 ,14 जनवरी से मौसम साफ होने लगेगा, मौसम साफ होते हुए ठंड बढ़ने शुरू होगी।मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि जबलपुर सहित आसपास के संभागों में बारिश हो सकती है। और बारिश का दौर जारी रह सकता है। शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना है। घने काले बादल छाए रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page