सम्मेलन मे पार्टी कार्यकर्ताओं की भरपूर किया सराहना : सांसद

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी सिहोरा विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन खितौला के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम मै सम्मेलन कार्यक्रम सांसद राकेश सिंह भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, एवं क्षेत्रीय विधायक नंदनी मरावी की उपस्थिति में आयोजन किया गया। मंची कार्यक्रम में सांसद राकेश सिंह अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के साथ पार्टियों के कार्यों पर पूर्ण समर्थन होना चाहिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्य व नियमों पर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुसरण करना चाहिए। दूसरी तरफ कश्मीर से 370 खत्म करना, राम मंदिर बनाने जैसे उदाहरण देते हुए भारत के प्रधानमंत्री की कार्य योजना पर सम्मेलन में पहुँच हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष बड़करे, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, जनपद अध्यक्ष रश्मि मनैन्द्र अग्हिनोत्री, जिला पंचायत सदस्य पुष्प राज बघेल, अंजना सराफ, राजेश दाहिया,राजा मोर, नगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष दिलीप पटेल, शिशिर पांडे, अनूपम साफ, पवन गुप्ता, आशु रजक, शरद यादव, सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, एवं बूथ समिति पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



