जबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

केंद्र सरकार द्वारा जबलपुर में 100 बिस्तरों का कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल स्वीकृत

जबलपुर दर्पण। राज्य कर्मचारी बीमा निगम का दूसरा आदर्श अस्पताल खोला जाएगा, यह जानकारी केंद्रीय श्रम एवँ रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने साँसद श्री राकेश सिंह को पत्र के माध्यम से दी है।

उल्लेखनीय है कि जबलपुर में श्रमिक आबादी और उनके आश्रितों को पूर्ण लंबे समय से एक और अस्पताल खोले जाने की आवश्यकता थी जिस पर साँसद श्री राकेश सिंह ने केंद्रीय श्रम एवँ रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से पत्र सौप कर आग्रह किया था जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने सैद्धांतिक स्वीकृति देते हुए साँसद श्री सिंह को अवगत कराया है।

साँसद श्री राकेश सिंह ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने यह निर्णय लिया है कि जबलपुर में खुलने वाला यह 100 बिस्तरों के अस्पताल को केंद्रीय कर्मचारी राज्य बीमा निगम तब तक संचालित करेगा जब तक राज्य सरकार इसे स्वयं संचालित करने की सहमति नही देता है और इस अस्पताल के निर्माण के उपरांत और राज्य सरकार की सहमति मिलने पर राज्य सरकार याअथवा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के द्वारा संचालन का निर्णय लिया जाएगा।

साँसद श्री राकेश सिंह ने जबलपुर में 100 बिस्तरों के अस्पताल खोले जाने की स्वीकृति हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवँ केंद्रीय श्रम एवँ रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जबलपुर संसदीय क्षेत्र की ओर से धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88