जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विकसित भारत की नई इबारत लिखकर प्रत्येक युवा बनेगा विकसित भारत का ब्रांड एंबेसडरःराहुल तिवारी

जबलपुर दर्पण। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पूरे देश से विकसित भारत के ब्रांड एंबेसडर बनाने का अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है इसी क्रम में युवाओं को नमो एप के माध्यम से जोड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनाने का कार्य भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों की वृहद श्रंखला भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर द्वारा महानगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है!!

इसी निमित्त जबलपुर पधारे भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी राहुल तिवारी का आगमन विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर कार्यक्रम हेतु शासकीय महाकौशल महाविद्यालय, जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एवं अमर ज्योति नर्सिंग कॉलेज आना हुआ! भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रप्रथम के मंत्र को लेकर कार्य करने वाली पार्टी है और प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2047 को लेकर विकसित भारत की परिकल्पना करके उसके अनुसार सभी को जोड़कर एकसाथ देशहित कार्य करने की अपील की है एवं देश के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एंबेसडर बनकर कार्य करना होगा इस कार्य में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है क्योंकि आने वाले 25 वर्षों में देश के युवाओं का रुख ही भारत की दिशा और दशा तय करने में महावपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाला है इसलिए नमो एप के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर देश से जुड़ी समस्त जानकारी एवं सरकार की सभी योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करवाने का कार्य भी करना है!!

भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा देश के प्रत्येक वर्ग और युवाओं को प्रमुख रूप से आगे बढ़ाने का कार्य करती है विकसित भारत संकल्प यात्रा में एक ओर हर पात्र हितग्राही की समस्याओं को दूर करके उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर युवा शक्ति को जोड़कर अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी एवं विकसित भारत के लिए उनके सुझाव और उनके विचारों को आमंत्रित करने का भी कार्य किया जा रहा है ये एक सुनहरा अवसर है इससे जुड़कर सभी को अधिक से अधिक अपना योगदान देना चाहिए , युवा मोर्चा निरंतर जन जागरूकता के माध्यम से अपनी बात पहुंचाने का कार्य कर रहा है!!

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल दुबे,जय रोहाणी,ईशान नायक, शरद विश्वकर्मा,अंकित फ्रांसिस,अंकित पाठक,आर्यन मिश्रा, विवेक सिंह,आयुष सिंह,प्रशांत गुप्ता,शिवा रैकवार,गौरव मांझी,हर्षित राय,आकाश रजक, रानेश खरे,सुभांग गोंटिया,अंशु गुप्ता मुकुल बाजपेई,पंकज राजपूत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88