श्रीराम मंदिर लोकार्पण के अवसर पर मालवीय चौक में होगा सामूहिक सुंदर काण्ड

जबलपुर दर्पण। अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम मंदिर के लोकार्पण एवं रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर समरसता सेवा संगठन द्वारा सर्व समाज की सहभागिता से आगामी 22 जनवरी को सामूहिक सुंदर काण्ड पाठ एवं बैंड की मधुर धुन की प्रस्तुति से राम स्तुति का कार्यक्रम एवं राम भोग के वितरण का आयोजन शहर के हृदय स्थल मालवीय चौक में किया जाएगा, यह निर्णय समरसता सेवा संगठन की बैठक में लिया गया।
समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने बताया हम सभी सौभाग्यशाली है कि 500 वर्षो की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजने वाले है और जैसा कि 22 जनवरी को पूरा देश राममय होगा तब संस्कारधानी में भी समरसता सेवा संगठन द्वारा सर्व समाज की सहभागिता से सामूहिक सुंदर काण्ड पाठ का संगीतमय आयोजन किया जाएगा साथ ही बैंड दल द्वारा संगीतमय धुनों की प्रस्तुति दी जायेगी। उन्होने बताया कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने संगठन की बैठक आयोजित की गई जिसमे कार्यक्रम को सर्व समाज कीगरिमापूर्ण सहभागिता से भव्यता स्वरूप में आयोजित किए जाने के लिए सदस्यों के प्राप्त सुझावो के आधार पर कार्यक्रम के स्वरुप को अंतिम रूप प्रदान कर जवाबदारियों का वितरण किया गया ।



