जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दो दिवसीय वेस्ट खेलो इन्डिया वूमन्स लीग चैम्पियनशिप का होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। अत्यंत हर्ष की बात है कि भारत सरकार की खेल एवं यूथ अफेयर मंत्रालय से मान्यता प्राप्त “योगासन भारत” द्वारा सांई के तत्वाधान में मध्यप्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोशियेशन के द्वारा दो दिवसीय “वेस्ट जोन अस्मिता खेलो इन्डिया वूमन्स लीग चैम्पियनशिप 2023-24” का आयोजन दिनांक 13 एवं 14 जनवरी 2024 को खेल युवक कल्याण विभाग स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स रानीताल में आयोजित किया जा रहा है, प्रतियोगिता को योगासन भारत द्वारा चार जोनों में बांटा गया है, इसी कड़ी में वेस्ट जोन के अंतर्गत राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, दमनड्यू तथा दादर हवेली की लगभग 300 महिला प्रतिभागी की आने की संभावना है, प्रतियोगिता में 12 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से 55 वर्ष दो आयु वर्गों में ट्रेडीशनल, आर्टीस्टिक सिंगल, आर्टीस्टिक पेयर, हिदमिक पेयर, और ग्रुप ईवेन्ट की योगासन प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेगी, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य है महिलाओं को खेल के प्रति जागरूक और उत्साहित करना जिसमें राष्ट्र की सभी महिलाएँ पुरूषों की भांति बरावर की भागीदारी खेलों में कर सके, योगासन भारत के महासचिव आदरणीय डॉ. जयदीप आर्य जी ने जबलपुर संस्कारधानी को यह कार्यक्रम आयोजित करने का दायित्व सौंपा है, यह योगासन स्पोर्ट्स का जोनल स्तर का प्रथम आयोजन है, तत्संबंध में आप सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध है कि अपने-अपने समाचार पत्रों, इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशन करने का कष्ट करें। यह विदित है कि योग हमारे भारत की प्राचीन संस्कृति है जिसमें “योगासन भारत” ने योगासन स्पोर्ट्स के माध्यम से सभी आयु वर्गों के बच्चे, महिला एवं पुरूष को शामिल कर योग को प्रचारित एवं प्रसारित करने का कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88