जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मोहम्मद असलम को प्रदेश का ” संगठन सचिव ” के पद किया नियुक्त

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद में ज़िला जबलपुर में मोहम्मद असलम को प्रदेश का ” संगठन सचिव ” के पद नियुक्त किया गया है। असलम परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप समाज को शिक्षा, आर्थिक और सामाजिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगे और अन्य समाजों के बीच सद्भावना और भाई चारा कायम करने की हमेशा कोशिश करते रहेंगे। परिषद के सभी पदाधिकारी उनको अपनी नेक ख्वाहिशात पेश करते हैं।



