वरिष्ठ नागरिक परिषद का मिलन व सम्मान समारोह

जबलपुर दर्पण। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के सुरक्षा संस्थान, आयुध निर्माणियों की अपनी अपनी सेवाएं पूर्ण कर अब समाज सेवा करने वाले वरिष्ठ नागरिक परिषद जबलपुर द्वारा आज दोपहर 11-30 बजे से गीतांजली रिसोर्ट,टेगौर गॉर्डन सदर में कमलेश अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जबलपुर के मुख्य आतिथ्य में एवं डॉ ए0के0 सुधांशु एडिशनल डायरेक्टर सीजीएचएस, डॉ संजय नागराज,डायरेक्टर मार्बल सिटी हॉस्पिटल जबलपुर, गंगा पाठक संपादक डी बी स्टार, सीनियर सिटीजन नरेन्द्र तिवारी, रामप्रवेश सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में नव वर्ष के अवसर पर आत्मिक मिलन समारोह पर वरिष्ठ नागरिक परिषद के वार्षिक कलेंडर का विमोचन व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष काजल विश्वास, सचिव दिव्यकान्त निगम, कोषाध्यक्ष गुरुमुखदास ने अपने सभी वरिष्ठ सदस्य साथियों को इस समारोह में आमंत्रित किया है, और विश्वास जाहिर किया है कि संगठन के प्रति सभी वरिष्ठ जनों का हमेशा सहयोग मिला है। समारोह संयोजक अनिल शुक्ला ने वरिष्ठ नागरिक के सदस्य गण से विशेष आग्रह किया है कि अपनी गरिमा मय उपस्तिथि इस आत्मीय मिलन समारोह को सफल बनाते संगठन को शक्ति व गतिशीलता प्रदान करे।



