मंडला जिले में एक रिश्वत लेते शासकीय कर्मचारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

जबलपुर दर्पण। यह ताजा मामला मंडला जिले के मोहगांव जनपद का है। यहां पर लोकायुक्त ने एक उपयंत्री को दस हजार रूपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। लोकायुक्त टीम ने बताया कि उपयंत्री महेश मिश्रा जो मंडला जिले के मोहगांव जनपद में पदस्थ हैं। उनके द्वारा पुलिया निर्माण के वेलवेशन के लिए पैंतालीस हजार रुपए की मांग की गई थी। आवेदक संतोष परस्ते ग्राम पायली निवास और देवा सिंह व्दारा झुरकी पौड़ी में पुलिया निर्माण कार्य किया गया था।जिसकी स्वीकृती 976626 रूपए थी, उपयंत्री व्दारा पहले मूल्यांकन कम किया गया था। बाद में मूल्यांकन बढ़ाने एवं बिल तैयार करने के एवज में स्वीकृती राशि का 5 फीसदी पैंतालीस हजार रुपए की मांग की गई, शिकायत की सत्यापन के बाद आज उपयंत्री महेश मिश्रा को रंगे हाथ जनपद पंचायत घुघरी तिराहे पर रिश्वत की पहली किस्त दस हजार रुपए लेते पकड़ा गया। लोकायुक्त टीम में निरीक्षक स्वप्रिल दास, निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं पांच दल लोकायुक्त टीम जबलपुर से मौजूद रहीं।



