छात्र छात्राओं को मिले बेहतर रोजगार

जबलपुर दर्पण। शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य स्वासीय महाविद्यालय में जिला प्रशासन एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में दिनांक 12 जनवरी को प्रात: 11 बजे से (खेल मैदान परिसर में) रोजगार व स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में विभिन्न प्लेसमेंट कंपनियों द्वारा जिले के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु प्लेसमेंट प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी। साथ ही उद्योग एवं व्यवसाय जगत संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों को कैरियर के लिए रोजगार के अवसर, स्वरोजगार, मार्गदर्शन एवं शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना जबलपुर के संभागीय नोडल अधिकारी, प्राचार्य डॉ अरुण शुक्ल ने उक्त मेले में सभी की उपस्थिति हेतु अपील की है।



