जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला द्वारा व्यख्यानमाला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। युगदृष्टा स्वामी विवेकानंद जी की 161वीं जयंती के अवसर पर आज मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला जबलपुर द्वारा व्यख्यानमाला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन समन्वय केंद्र जबलपुर में किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अखिलेश्वरानंद जी अध्यक्ष मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड कार्यपरिषद, डाक्टर जितेन्द्र जामदार उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद, नीरज सिंह विधायक बरगी,वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव वेद प्रकाश नगर संघ चालक विवेकानंद केंद्र,नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, इंद्रजीत सिंह भाटिया, भाजपा नगर सोशल मीडिया प्रभारी संजय नाहतकर, प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन जिला उपाध्यक्ष डॉ मकशूद चिश्ती मंचासीन रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ जितेंद्र जामदार ने अपने उद्बोधन में विवेकानंद जी के जीवन के कई प्रसंगों के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित किया,
डॉक्टर जितेन्द्र जामदार ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी का अद्भुत व्यक्तित्व और विचारों से परिपूर्ण थे, उनका संदेश पूरी दुनिया को दिशा देता रहा है उनके विचार सनातन संस्कृति और सभ्यता को व्यापक रूप प्रदान करते हैं जन अभियान परिषद विगत कुछ वर्षों से उनके दर्शन पर उनकी जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम करता है,परिषद द्वारा विवेकानंद जी की जयंती पर स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेशरा जी ने अपने उद्वोधन में कहा कि जब विवेकानंद जी धर्म सम्मेलन में भाग लेने शिकागो गए तो उन्होंने आपने उद्बोधन में प्रारंभ में उपस्थित जन समुदाय को मेरे प्रिय भाई एवं बहन के संबोधन किया तब संपूर्ण परिसर तालियों से गूंज उठा।
वास्तव मे विवेकानंद जी सर्व धर्म समभाव के वाहक थे, उनका दर्शन और संदेश संपूर्ण विश्व को दिशा देता है, जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित रक्त दान कार्यक्रम मानव की सेवा के लिए बहुत अच्छा प्रयास है उक्त कार्यक्रम में स्वागत भाषण संभाग समन्वयक रवि बर्मन, परिचय और रक्त दान के संबद्ध में जिला समन्वयक जन आभियान परिषद प्रदीप कुमार तिवारी ने किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से सभी विकास खण्ड समन्वयक , नितिन भाटिया,विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, जबलपुर जिले की नवांकुर संस्थाएं, मेंटर्स , पंजाबी महासंघ, योगमणि ट्रस्ट ,समन्वय सेवा केन्द्र,श्रीधरा फाउण्डेशन, जिला बूशु संघ,द प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिसनर एसोसिएशन ऑफ इंडिया,महाकौशल रक्तदान सेवा, प्रस्फुटन समितियां, सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम के छात्र , अन्य स्वैछिक संगठनो के वालंटियर्स ने रक्तदान कर सहयोग प्रदान किया,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88