जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी केनवीन प्रदेश अध्यक्ष बनें एडवोकेट पन्नालाल त्रिपाठी

जबलपुर दर्पण। 14 जनवरी 2024, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक पार्टी के पुर्नगठन सदस्यता अभियान आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध में विचार विमर्श एवं राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को मनोनीत करने के संबंध में विचार आदि विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कटनी जिले के अधिवक्ता पन्नालाल त्रिपाठी जी को इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं आदित्यराज कोबरा इटारसी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया मध्यप्रदेश के 55 जिलों में नई जिला स्तर की कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। माह फरवरी से भारत विज़न के माध्यम से जनता को अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करायेंगे। दिनाँक 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला तहसील ब्लाॅक एवं वार्ड स्तर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा किया जायेगा। 26 जनवरी से 26 फरवरी तक लोकतंत्र के सेनानी सम्मान से जिला तहसील ब्लाॅक एवं वार्ड स्तर पर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति का अभिनंदन करेंगे। जिला स्तर पर क्षेत्रीय समस्याओं को सुनने के लिए पीपुल्स संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक माह आयोजित किया जायेगा। बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण तोमर, आदित्यराज कोबरा प्रदेश उपाध्यक्ष, जबलपुर जिला अध्यक्ष ओंकार प्रसाद बिल्थरिया, बलराम श्रीवास्तव, राहुल वर्मा, फूलचन्द पटेल, राजकुमार बक्शी, अरविंद खरे, एडव्होकेट नारायण सिंह रघुवंशी, गोपाल साहू, गोलू चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88