अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। विगत 13 फरवरी को केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी खमरिया में एक आई के वि टी ए का अधिवेशन सम्पन्न हुआ, उद्घाटन सत्र मुख्य अतिथि कैण्ट के विधायक अशोक रोहाणी संघ के राष्ट्रीय महासचिव जयपुर के एम बी अग्रवाल , राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर से एस के दीक्षित के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राम तिवारी, रायपुर संभाग के महासचिव जी डी महंत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय पटना से राकेश शर्मा एवं वाराणसी से एस बी पाण्डेय केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में सहायक आयुक्त श्रीमती किरण शर्मा, प्राचार्य पीएम के वि सी एम एम अनुपम शुक्ला एवं प्राचार्य पी एम श्री के वि आ नि श्री अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। दूसरे सत्र में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं ओ पी एस, मेंडिकल,स्थानांतरण नीति, गैर शैक्षणिक कार्य की अधिकता जैसे कई मुददो पर विचार किया गया। संभाग के सुदूर विद्यालयों तक से 79 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चुनाव किया गया जिसमें वोटिंग के द्वारा अरूण दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंटक और श्री अमित चौबे अध्यक्ष खमरिया के निर्देशन में एस के शुक्ला महासचिव और सर्वेश पाण्डेय अध्यक्ष के साथ कुल 25 पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। एस के शुक्ला और सर्वेश पाण्डेय ने कार्य भार गृहण करते ही सभी समस्याओं के निराकरण की दिशा में सार्थक प्रयास का आश्वासन देते हुए सभी डेलीगेट और संगठन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।



