नेताजी सुभाष चंद्र बोस निशुल्क रक्तदान ग्रुप के द्वारा भंवरताल पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। भारत की आजादी के महानायक श्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस निशुल्क रक्तदान ग्रुप के द्वारा भंवरताल पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर के आयोजक विष्णु विनोदिया के द्वारा यह सफलता पूर्वक 18वा शिविर है आज की इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लखन घनघोरिया जी मुख्य अतिथि थे लोकायुक्त एसपी संजय साहू जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद गांधी चौपाल के संस्थापक डॉ प्रशांत मिश्रा कांग्रेस कमेटी संगठनमंत्री मनोज सेठ श्रीमती सुशीला कनौजिया प्रशांत कोरी श्रीमती गौरी सेन महेश मिश्रा आसिफ खान दीपक पटवा पूनम कोरी राकेश चक्रवर्ती अनिल गुप्ता अनिकेत रैकवार विकास जाट अंशु ठाकुर दुर्गेश चक्रवर्ती चिंटू चौरसिया अभिषेक कोरी श्रीमती कल्पना विनोदिया उपस्थित थे। इस शिविर में जबलपुर जिला चिकित्सालय विक्टोरिया हॉस्पिटल के ब्लड बैंक मुकेश मिश्रा जी तथा शिविर के आयोजक विष्णु विनोदिया ने बताया कि थैलीसीनियर सिकलसेल से पीड़ित बच्चों के लिए प्रतिवर्ष भारत के सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर शिविर का आयोजन लगातार किया जाता है आज के इस शिविर में कई यूनिट रक्त एकत्र किया गया यह रक्त थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को दिया जाएगा क्योंकि इस बीमारी से निरंतर बच्चों को जाने जा रही है ताकि उन बच्चों जान बचाई जा सके आज के रक्तदान शिविर में युवा युवतियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



