जबलपुर सिख समाज ने लगाया 151 लीटर दूध की खीर का विशाल भंडारा

जबलपुर दर्पण। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की खुशी में जबलपुर के सिख समाज द्वारा जबलपुर सिख संगत के नेतृत्व एवं सिख समाज की समस्त धार्मिक शैक्षणिक सामाजिक संस्थाओं एवं गुरुद्वारा गुरुसिंह सभाओं के सहयोग से गोरखपुर स्थित गुलाटी चौक एवं मालवीय चौक स्थित गुरुद्वारा मढाताल में 151 लीटर दूध से तैयार खीर का विशाल भंडारा लगाया और साथ ही बूंदी के लड्डुओं का भी वितरण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत ससिंह बब्बू, गुरुद्वारा गोरखपुर के प्रधान रजिंदर सिंह छाबड़ा, सदर के प्रभजोत सिंह , मढ़ाताल के प्रताप सिंह विरदी ,ग्वारीघाट के गुलजीत सिंह साहनी सहित समाज के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।



