जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अरविंद धींगरा मैमोरिअल चैरिटी फाउन्डेशन

जबलपुर दर्पण। सोमवार को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर स्वर्गीय अरविंद धींगरा, की स्मृति में उनके पुत्र डा शालीन धींगरा, फाउन्डर तथा उपरोक्त संस्था के अध्यक्ष द्वारा अपने घरेलू सेवकों को कंबल तथा मिष्ठान बांट कर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया गया। उपरोक्त चैरिटी फाउन्डेशन द्वारा भविष्य में जरूरतमंदों हेतु आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाने का संकल्य लिया गया। इस अवसर पर डॉ० श्रीमति कंचन धींगरा रवि गुलाटी तथा अजय चौकसे की उपस्थिति रही ।



