अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन थानांतर्गत 34 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

पाटन के चौधरी मोहल्ला की घटना

पाटन/जबलपुर दर्पण। जिले के पाटन थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला में 34 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय रामराज नंदेसरिया अपने घर रिमझा से पाटन आ रहे थे तभी चौधरी मोहल्ला के पास आशीष नाम के व्यक्ति से उनका वाद विवाद हुआ और दोनों के बीच में झूमा झपटी हुई इसी बीच में आशीष ने रामराज पर गोली चला दी जिससे उनके पीठ में गोली लगी घायल को उनके परिजन सिविल अस्पताल पाटन लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जबलपुर मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां जांच के उपरांत रामराज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान परिजनों ने बताया कि रामराज अपने बड़े पिता जी के पास पाटन जा रहे थे तभी रात लगभग 9 बजे आशीष वाद विवाद करने लगा और उसने गोली चला दी हम लोगों को जैसे ही जानकारी मिली तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को जबलपुर मेट्रो अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टर ने रामराज को मृत घोषित कर दिया अभी शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। हम परिजन भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रहे हैं। वही इस घटना की जानकारी लेने पाटन थाना प्रभारी नवल आर्य से बात करने की कोशिश की गई उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88