बीज निगम प्रबंधक को बचाते नजर आ रहा प्रशासन

गाडरवारा जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश किसान सभा के द्वारा आज एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर एसडीएम महोदय के नाम स्थानीय आर आई (राजस्व निरीक्षक) को ज्ञापन दिया गया किसान सभा द्वारा ज्ञापन में उल्लेख किया गया है की पराली जलाने एवं विषयों के मामले को लेकर सेटेलाइट के माध्यम से जांच कर प्रशासन के द्वारा अन्नदाताओं पर चलानी करवाई की जा रही है परंतु शासन को बीज निगम के प्रबंधक एवं कर्मचारी के द्वारा आग जलाकर फसल के अवशेषों को नष्ट किया गया ये चलनी कार्यवाही करने वाले अधिकारियों को दिखाई क्यों नहीं दिया गया जबकि उक्त बीज निगम से द्वारा कलेक्टर के आदेश की अवहेलना कर फसल के अवशिष्ट को आग से जलाकर नष्ट किया गया यह स्थानीय प्रशासन को क्यों नहीं दिखा फसल के अवशेषों को जलाना नहीं दिखा क्या सरकार के फरमान को मानना सिर्फ एक आम आदमी का अधिकार शासकीय विभागों में आदेशों का पालन जरूरी नहीं मध्यप्रदेश किसान सभा के द्वारा केवल किसानों पर कार्यवाही को लेकर सरकार की एवं जिला प्रशासन की घोर निद्दा की
इनका कहना है
मेरे द्वारा बीज़निगम के खेतों का निरीक्षण किया गया जहां पर उपस्थित बीज निगम के प्रबंधक कमलेश चौकसे से के द्वारा बताया गया कि खेत में आग विद्युत लाइन एवं बकरी चराने बालों के द्वारा लगी थी मेरे द्वारा तो धान के अवशेषों को मेढ़ पर एकत्रित कर आग लगाई जा रही है
पूजा पासी
कृषि अधिकारी गाडरवारा



