जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उप निरीक्षक के पद से पदोन्नत हुये 15 कार्यवाहक निरीक्षकों केे कंधेा पर पुलिस अधीक्षक ने लगाया तीसरा सितारा

जबलपुर दर्पण। पुलिस मुख्यालय भोपाल से आदेश प्राप्त होने पर उप निरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये उप निरीक्षक दिलीप पंचेश्वर थाना गोरखपुर, उप निरीक्षक सैयद इकबाल थाना सिंहोरा, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र पटले थाना कैंट, उप निरीक्षक लालजी प्रसाद दुबे थाना गोहलपुर, उप निरीक्षक बुन्देलधर द्विवेदी थाना ओमती, उप निरीक्षक राम सुजान मेहरा, उप निरीक्षक करन सिंह चौधरी थाना यातायात गढा, उप निरीक्षक कोमल सिंह बागरी थाना गढा, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद बागरी थाना हनुमानताल, उप निरीक्षक भरतलाल बागरी थाना गोरखपुर ,उप निरीक्षक लखनलाल चौधरी थाना बेलखेडा, उप निरीक्षक हरदयाल सिंह गौड थाना खमरिया, उप निरीक्षक सुधीन्द्र मरावी पुलिस कार्यालय, उप निरीक्षक फग्गन सिंह मरकाम थाना विजय नगर, उप निरीक्षक मानवती परस्ते पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) एवं श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा बधाई देते हुये कंधों पर तीसरा सितारा लगाया गया । आपने कहा कि जिस प्रकार आपने मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुये अपने रिकार्ड को सही बनाये रखा उसी प्रकार अच्छा काम करें, अपना एवं विभाग का नाम रोैशन करें। आप सभी ने पदस्थापना के दौरान मेहनत एंव लगन से अच्छा कार्य किया है, आप सभी का अनुभव आपकी पदोन्नति मे काम आयेगा, प्रमोशन के साथ साथ आपकी जिम्मेदारियॉ भी बढी है, विश्वास है कि आपको जो भी जिम्मेदारी सौपी जायेंगी आप जवाबदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page