प्रेमभूषण जी महाराज को धर्मरत्न अलंकरण

जबलपुर दर्पण। अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम कथा प्रवक्ता श्री प्रेम भूषण जी महाराज को आदित्य वाहिनी द्वारा धर्म रत्न अलंकरण से अलंकृत किया गया। संयोजक डॉ. एच. पी. तिवारी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पतित पावनी कथा के माध्यम से धर्म,संस्कृति और सुसंस्कारों के विकास में विशिष्ट योगदान हेतु महाराज जी को धर्म रत्न अलंकरण से अलंकृत किया गया है।आदित्य वाहिनी के जिला संयोजक जीवेश पांडे व रामायण प्रसाद चौबे ने बताया कि महाराज जी द्वारा रामायण के अति गूढ़ प्रसंगों की अत्यंत सहज और सरल व्याख्या से अशिक्षित व्यक्ति भी भगवान राम के जीवन आदर्शों को आत्मसात् कर रहे हैं।इस अवसर पर समाजसेवी ब्रजेश दुबे,श्रीराम प्यासी,राजेंद्र तिवारी, शक्ति चौबे, सचिन अवस्थी, अभय प्यासी,सुनील जैन और सुमित प्यासी आदि उपस्थित थे।



