महिमा तुरही अग्रवाल एशिया पेसिफिक यूथ मोबलाइजेशन समिट 2023 हेतु पहुंची क्वालालमपुर मलेशिया

जबलपुर दर्पण। महिमा तुरही अग्रवाल “एशिया पेसिफिक यूथ मोबलाइजेशन समिट 2023″ में भाग लेने क्वालालमपुर मलेशिया पहुंच गई है । विदित हो कि ” बिग 6 यूथ आर्गेनाइजेशन” के द्वारा आयोजित इस समिट का उद्देश्य प्रत्येक संस्था के प्रमुख युवाओं को आगामी योजनाओं हेतु चयनित करना है , ताकि वैश्विक सतत विकास लक्ष्य (SDG) या ‘2030 एजेंडा’ बेहतर स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन और सबके लिए शांति और समृद्ध जीवन सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया जा सके.
संस्कारधानी की बेटी महिमा शहर की प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पिस्टल शूटर होने के साथ साथ खेलों एवम युवाओं के विकास हेतु प्रयासरत हैं, इसीलिए 2017 में उन्होंने वाय एम सी ए न्यू भेड़ाघाट संस्था स्थापित की , और अब इतनी कम उम्र एवम समय में वाय एम सी ए की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।



