जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

12 ताप विद्युत इकाईयों ने बनाया सतत् विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की 600 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक दो ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 100 दिनों तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया। यह इकाई 1 दिसंबर 2022 से लगातार संचालित हो रही है। इस अवध‍ि में इस इकाई ने 1124 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन 79.5 प्रतिशत प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) पर किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 12 मार्च 2023 तक यह इकाई 3396.7 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर चुकी है, जो कि इसके स्थापना काल से अभी तक का सर्वाध‍िक बिजली उत्पादन है। पावर जनरेटिंग कंपनी की 12 ताप विद्युत इकाईयों ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में सतत् विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान बनाया है।पहली बार इतने लंबे समय तक इकाई रही क्रि‍याशील-श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की 600 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक दो अपने स्थापना वर्ष से अभी तक पहली बार 100 दिन सतत् क्रि‍याशील रही है। इस इकाई से 28 दिसंबर 2014 को वाण‍िज्य‍िक उत्पादन प्रारंभ हुआ था।वर्तमान वित्तीय वर्ष में 12 ताप विद्युत इकाईयों ने बनाया सतत् क्रि‍याशील रहने का रिकार्ड- मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की 12 ताप विद्युत इकाईयों ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 100 दिन या इससे अध‍िक दिनों तक सतत् क्रि‍याशील रहने का रिकार्ड बनाया है। इसमें से तीन इकाईयां 200 दिनों से अध‍िक सतत् क्रि‍याशील रही हैं। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक 10 (213 दिन) और इकाई क्रमांक 11 (202 दिन) से क्रि‍याशील हैं। सारनी की 250 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक 10 व 11 पिछले 15 अक्टूबर 2022 से 148 दिनों से सतत् क्रि‍याशील रह कर विद्युत उत्पादन कर रही हैं। संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की 210 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक 3 ने 119 दिन तक लगातार विद्युत उत्पादन किया। इस विद्युत गृह की 210 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक 4 ने पूर्व में 130 दिन और इसके बाद 124 दिनों तक विद्युत उत्पादन किया। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की 600-600 मेगावाट क्षमता की इकाई 1 व 2 ने क्रमश: 233 व 101 दिनों तक विद्युत उत्पादन किया। इस विद्युत गृह की 660 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक 4 पिछले 18 अक्टूबर 2022 से 145 दिनों से सतत् विद्युत उत्पादन कर रही है। 660 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक 4 पूर्व में 102 दिन उत्पादन कर चुकी है।ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई-मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे एवं मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की इकाई क्रमांक दो द्वारा लगातार विद्युत उत्पादन करने के रिकार्ड बनाने पर समस्त अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88