स्लीमनाबाद में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए फूटा जनआक्रोश; हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीण, रेलवे ने दिया लिखित आश्वासन

उमरियापान जबलपुर दर्पण । स्लीमनाबाद स्टेशन मे लंबे समय से चली आ रही रेल स्टॉपेज की मांग को लेकर आज स्लीमनाबाद स्टेशन पर जनआक्रोश का सैलाब उमड़ पड़ा । ग्राम विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित इस वृहद आंदोलन में सुबह 8 बजे से ही हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अपडाउनर्स और ग्रामीण जुटना शुरू हो गए थे । आंदोलनकारियों की स्पष्ट मांग थी कि स्लीमनाबाद में प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिसके अभाव में क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।
प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग-आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से रीवा-इतवारी एक्सप्रेस, जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी और जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी के स्टॉपेज की मांग पुरजोर तरीके से रखी । प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्लीमनाबाद एक महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन ट्रेनों के न रुकने से व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को मजबूरन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है ।
रेलवे अधिकारियों का लिखित आश्वासन-आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर डीआरएम कार्यालय से मंडल वाणिज्य प्रबंधक डी सी एन, नितेश सोने आर पी एफ वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोहर खान, बहोरीबंद एस डी एम राकेश चौरसिया, स्लीमनाबाद तहसीलदार सारिका रावत, एस डी ओ पी आंकाक्षा चतुर्वेदी मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए आश्वस्त किया कि उनकी मांगें प्रक्रिया में हैं । इस दौरान एक आधिकारिक पत्र भी सौंपा गया जिसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं:
रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (11753/54): इस ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है, जिसकी अधिसूचना जल्द जारी होगी ट्रेनें: जबलपुर-अंबिकापुर और जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी के ठहराव का प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड को अग्रसारित कर दिया गया है ।
अधिकारियों के इस लिखित भरोसे के बाद समिति ने फिलहाल आंदोलन को विराम लिया-इन लोगो की रही मौजूदगी ग्राम विकास संघर्स समिती अध्यक्ष पं. प्रदीप त्रिपाठी, भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा राष्टीय अध्यक्ष ईश्वरचन्द त्रिपाठी,मदन सिह ठाकुर, डा महेन्द्र दुवे,दीपक तिवारी, अमरदीप साहू,जितेन्द्र सिह, दीनू पाण्डेय,लालूखान, अश्शू रजक,कमला चक्रवर्ती, बजाज पटेल, दयाराम चौधरी, मोहनी सिसोघिया, ममतासिह रघुवंशी,धन्ती केवट, ममता कुशवाहा,धरवारा उप सरपंच अमित गर्ग, मटवारा सरपंच रामानुज पाण्डेय, सरसवाही सरपंच प्रमिला वृजेश साहू, माधुरी जैन, सरोज विश्वकर्मा, लखापतेरी कल्लूदास बैरागी,जगदेव पटेल,पवनदीप साहू, सीताराम दुवे,डा केदार पाण्डेय, अरविद अग्रहरी,लखन दुवे, संतोष राजपाल, सुग्रीव यादव, संजू तिवारी, अजय विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा, अनिकेत पटेल,शालिकराम यादव,ओमकार बर्मन, अश्वनी पाण्डेय, मुन्नी रजक,विनधेश्वरी पटेल, सहित हजारो की संख्या मे लोग मौजूद रहे ।



