उमरिया दर्पण

117 एकड़ सरकारी भूमि पर गौशाला निर्माण अटका, अतिक्रमण न हटने से विकास कार्य प्रभावित

सतीश चौरसिया उमरियापान ।शासन के निर्देश पर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए नेगाई में एक विशाल गौशाला निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था, लेकिन राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना अभी तक शुरू नहीं हो सकी है । जानकारी के अनुसार नेगाई पंचायत ने गांव के बाहर महाविद्यालय के पास स्थित लगभग 117 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित कर गौशाला निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर सिलौंडी नायब तहसीलदार कार्यालय को भेज दिया था । पंचायत ने प्रस्ताव के साथ ही उक्त सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग भी की थी, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके । बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अब तक भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है । इसके कारण गौशाला निर्माण का कार्य लंबित पड़ा हुआ है और शासन की यह महत्वपूर्ण योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है । क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के प्रयासों से इस गौशाला की स्वीकृति मिली थी, जिससे क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या का समाधान हो सके । लेकिन निर्माण कार्य शुरू न होने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं । आवारा पशु लगातार खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे हजारों किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है । ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंग लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा गया है, जिसके कारण कार्रवाई में देरी हो रही है । ग्रामीणों ने राजस्व विभाग से जल्द से जल्द सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाकर गौशाला निर्माण का रास्ता साफ करने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके और शासन की योजना का लाभ क्षेत्र को मिल पाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88