जबलपुर दर्पण

उर्स मुबारक पर निकले जुलूस में दिखी कौमी एकता की मिसाल

जबलपुर। हज़रत सैय्यद चाँद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स मुबारक के अवसर पर शनिवार को निकाला गया संदल व चादर जुलूस अकीदत और भाईचारे का प्रतीक बना। शाम 4 बजे मौलाना की गली स्थित खादिम-ए-दरगाह मरहूम वली मुहम्मद के निवास से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में हिंदू एवं मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शामिल होकर कौमी एकता का संदेश दिया।

बैंड-बाजों की मधुर नातिया धुनों और दरूदो-सलाम की सदाओं के बीच निकले जुलूस में सेंकड़ों ज़ायरीन शरीक हुए । अकीदतमंद हाथों में चादर और गुलाब के फूल लिए दरगाह शरीफ की ओर बढ़ते रहे तथा रास्ते भर हज़रत चाँद शाह वली की बारगाह में अपनी अकीदत का नजराना पेश करते रहे।

जुलूस में पूर्व विधायक विनय सक्सेना, खादिम ए आला चंगेज खान अशरफी, ताहिर खान, मोहम्मद रिजवान खान, आशीष उसरेठे, अनवर खान नूरी, नीलेश पंसारी, राजा तिवारी, नित्तू केसरवानी,आसिफ अख्तर, तारीख खान बिल्लू भाई,अजीज मामू सहित विभिन्न समाजों और समुदायों के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जुलूस में शामिल अकीदतमंदों द्वारा दरगाह शरीफ पहुंचने पर परंपरा के अनुसार चादरपोशी और गुलपोशी की रस्म अदा की गई।

इसके बाद नजरो-नियाज़ पेश की गई तथा उपस्थित अकीदतमंदों के बीच तबर्रुक तकसीम किया गया। अंत में मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं कीं।
अखिल भारतीय बैरवा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुभकामनाएँ प्रेषित की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88