नई दिल्ली
अखिल भारतीय बैरवा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुभकामनाएँ प्रेषित की

नई दिल्ली । अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त शकुंतला बैरवा को अखिल भारतीय बैरवा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नाथू लाल लोटवाड़ा ने शुभकामनाएँ दी । इस अवसर पर अखिल भारतीय बैरवा महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भूप नारायण, प्रदेश महामंत्री मनोज बैरवा,संयोजक पूरण मिमरोट,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकार बैरवा ,समाज सेवी सुभास बैरवा,मनोज गोठवाल,हेमराज बैरवा,रामदयाल बैरवा,श्री चंद बैरवा,राम प्रसाद डोरेला,प्रेम सिंह ,इन्द्र राज,कमलेश आदि मौजूद रहे ।



