संगठन ने कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की आज उत्तर मध्य विधान सभा के माननीय विधायक महोदय अभिलाष पांडे जी से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं जैसे ई एटेंडेंस, टीईटी परीक्षा, ओल्ड पेंशन, उच्च पद प्रभार और केंद्र के समान मंहगाई भत्ता देने जैसी समस्याओं से अवगत कराया l विधायक महोदय द्वारा ये आश्वासन दिया गया की राज्य कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्रदेश सरकार द्वारा अतिशीघ्र किया जाएगा l इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष- रॉबर्ट मार्टिन, हेमंत ठाकरे, दिनेश गोंड, राजेश सहारिया, राकेश श्रीवास, रऊफ खान, गुडविन चार्ल्स, राजकुमार यादव, रिंकू पीटर, शशिरमन स्वामी, फिलिप एंथोनी, राकेश गुप्ता, दीपेश जैन, गोपिशाह, मक़सूद अहमद अंसारी, सुरेंद्र चौधरी, श्रीकान्त नायडू, संतोष चौरसिया, रिजवान मंसूरी, आदि उपस्थित रहे l



