जबलपुर दर्पण

संस्कारधानी जबलपुर में “ब्लाइंड डेट” कार्यक्रम के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल का प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण । संस्कारधानी जबलपुर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर संचालित Aloysius Confession Group द्वारा 4th ब्रिज क्षेत्र स्थित Serendipity Cafe में प्रस्तावित “ब्लाइंड डेट” कार्यक्रम के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, जबलपुर विभाग द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं जनजागरण अभियान चलाया गया। उक्त स्थान भवंनी प्लाजा, 4th ब्रिज रोड, मालहोत्रा कंपाउंड, नेपियर टाउन, जबलपुर में स्थित है।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सामाजिक मर्यादाओं एवं पारिवारिक मूल्यों के विपरीत हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को भटकाने तथा पश्चिमी अपसंस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है।विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन एवं संबंधित संस्थाओं से ऐसे आयोजनों पर आवश्यक ध्यान देने तथा युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने की मांग की। साथ ही युवाओं से भी अपील की गई कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अनुचित गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने जीवन में भारतीय संस्कृति एवं आदर्शों को अपनाएं। संगठन ने स्पष्ट किया कि समाज में सांस्कृतिक जागरूकता एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु ऐसे विषयों पर आगे भी जनजागरण अभियान चलाया जाता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88