जबलपुर दर्पण

वृहद वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न् विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न

बरेला जबलपुर दर्पण । आशीष दुबे सांसद लोकसभा क्षेत्र जबलपुर एवं सुशील तिवारी इंदू भैया विधायक विधानसभा क्षेत्र पनागर के मुख्य आतिथ्य में वृहद वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त आयोजित कार्यक्रमों में सांसद एवं विधायक महोदय के साथ-सा‍थ अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा बजरंग वाल विहार परिसर स्थित गार्डन (जिसका भूमिपूजन आज संपन्न हुआ), एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया। तदउपरांत कुल 5 कार्यो (लागत राशि रू. 24.24 लाख) का भूमिपूजन एवं 07 कार्यो (लागत राशि रू. 68.75) का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल 12 कार्यो की लागत राशि रू. 92.99 लाख रूपये का भूमिपूजन/लोकार्पण किया गया। सांसद महोदय द्वारा वार्ड क्र. 13 स्थित खेरमांई मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राशि रू. 20.0 लाख सांसद निधि से स्वीकृत करने की घोषणा की गयी। विधायक महोदय द्वारा वार्ड क्र. 13 स्थित देवी तैलया के पास यात्री शेड निर्माण कराए जाने हेतु राशि रू. 18.88 लाख विधायक निधि से स्वीकृत किये जाने की घोषणा की गयी। कार्यक्रम में प्रतीक मानव दुबे अध्यक्ष नगर परिषद बरेला द्वारा स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी तथा मुख्य् नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बरेला द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिकगण के साथ-साथ नगरवासी, छात्र छात्राए, एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88