उमरिया दर्पण

सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

सतीश चौरसिया उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस ) इकाई द्वारा सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत बरौदा में दिनांक 9 मार्च को किया गया । शिविर के लिए स्वयंसेवक महाविद्यालय उमरियापान से ग्राम बरौदा के लिए प्रस्थान कर पहुंचे, जहाँ उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम की शुरुआत की गई । शिविर का उद्घाटन ग्राम बरौदा के सरपंच रतिराम कोल एवं शासकीय माध्यमिक शाला बरौदा की प्राचार्य श्रीमती मनीषा बाजपेई की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौरसिया द्वारा सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ । इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई । कार्यक्रम की शुरुआत अंशिका लखेरा एवं खुशी चौरसिया द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना से हुई । इस सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा डिजिटल साक्षरता के महत्व से अवगत कराया जाएगा । शिविर के दौरान ग्राम विकास, स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया जा सके । कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों सहित ग्रामवासी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88