धान भुगतान को लेकर मझौली में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, 12 मार्च को पुतला दहन की चेतावनी

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । मझौली में विगत 35 दिनो से अधिक किसान संघ किसानो के लिए आंदोलन करता आ रहा ।लेकिन किसानो का भुगतान अभी तक नहीं हुआ । हम सभी किसान संघ के साथ मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। पर शासन प्रशासन ने इस ओर कोई भी रूचि नहीं दिखाई हैं। अब कांग्रेस पार्टी किसानो का भुगतान दिलाने के लिए आगे आईं हुई हैं। हम उसका भी समर्थन करते हैं और हम सभी किसान मिलकर लड़ाई लड़ेंगे ताकि किसानों। का रुका हुआ भुक्तान जल्द भुगतान हो सके । किसान हित के लिए जो पार्टियां संघटन आगे आएंगे हम सभी मिलकर उनका पूर्ण समर्थन करते हैं।
साथ ही 12 मार्च को किसान संघ एवं काग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन कार्यक्रम पोला तिराहा में शाम 5 बजे के दौरान किया जायेगा।




