हिन्दू नव वर्ष एवं हनुमान जन्मउत्सवों की बैठक हुई सम्पन्न, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा जन्मोत्सव

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में मंगलवार को हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा एक मुख्य बैठक करते हुए हनुमान जन्मोत्सव व हिन्दू नव वर्ष की भव्यता पर काल भैरव चौक मंदिर में उपस्थित सभी भक्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान प्रति वर्ष अनुसार वाहन रैली के साथ नगर को धर्म ध्वजा से भगवामय करने हेतु सभी युवाओं ने अपनी बात रखते हुए रचना बनाई। सभी युवा भक्तगण वाहन रैली में अपने अपने घरों से निकलेंगे। साथ ही वाहन रैली का भव्य शुभारंभ बाबा शाला से सुबह 08:30 बजे प्रारंभ होकर मझौली बायपास, गाड़िया मोहल्ला,झंडा बाजार,आजाद चौक,गौरी तिराहा,नया बस स्टैंड से वापस बाबा शाला पहुंच कर कटरा मोहल्ला,झंडा बाजार, कॉल भैरव चौक,महावीर चौक,मैना कुआं,हरदौल मंदिर, बाबाताल से पेट्रोल पंप तिराहा,फोर लेन, पहरेवा उपज मंडी,खितौला बाजार से रेलवे क्रॉसिंग से पान उमरिया रोड,विंध्य वासिनि मंदिर से मझगवा बायपास से नरसिंह मंदिर, बारां मोहल्ला,तुलसी मानस मंदिर,रेलवे क्रॉसिंग, खितौला बस स्टैंड,पेट्रोल पंप तिराहा से बाबा ताल होते हुए पुराना बस स्टैंड थाने के सामने सिहोरा में महा आरती एवं भंडारा प्रसादी के साथ हिंदू महाकुंभ के रूप में संपन्न होगी। इस बैठक में हर वार्ड की दुर्गा उत्सव समिति, सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक संगठन कार्यक्रम को भव्य दिव्य और सफल बनाने के लिए सभी लोग एकजुटता के साथ उपस्थिति रहे l



