सिहोरा दर्पण
सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार करेगा ब्राह्मण समाज

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में ब्राह्मण समाज सिहोरा की इकाई युवा मंडल द्वारा आगामी 19 मई को ब्राह्मण बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित किया जाएगा।समाज द्वारा इस आयोजन के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। समाज के अध्यक्ष राकेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज का यह लगातार 14 वां वर्ष है। परमश्रद्धेय आचार्य सुरेंद्र दास जी के द्वारा यह संस्कार माता महाकाली मंदिर खितौला में आयोजित होगा।इच्छुक माता पिता अपने बटुकों का पंजीयन समाज के सदस्यों के पास करा ले।


