वर्षों बीत गए क्यों नहीं नशीब हुई गांव वालों को सड़क

प्रधानमंत्री सड़क योजना की मंजूरी पड़ी अधूरी, कैसे हो विकास की योजना पूरी

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले में ग्रामीण अंचलों में विगत कई वर्षों से ग्राम सड़क योजनाओं से वंचित हैं तो वही कई गांवों की सड़क ही मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। क्या प्रशासन और जनप्रतिनिधि को इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं होती हैं। आवेदन कर्ता एवं ग्राम के लोग समय अवधि और खेती किसानी के कारण जिम्मेदार अधिकारी एवं कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी से नहीं मिल पाते हैं। जिससे उनकी समस्याओं का निदान कई सालों से अधर में लटका एवं रुका हुआ पड़ा रहता हैं।
कब सुधरेगा शासन प्रशासन व जिम्मेदार जनप्रतिनिधि – केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों के प्रत्येक जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न योजना और विकास को लेकर लाख रुपए की फंडिंग भेजती तो हैं। लेकिन विकास और सुविधाओं में कहीं और चली जाति हैं। जिले की कुछ विधानसभा क्षेत्रों के हालात इन दिनों नजर आ रहे हैं।
जिले की सिहोरा विधानसभा क्षेत्र 102 सिहोरा कुण्डम एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र 95 की बड़ी दैनिक स्थिति देखने को मिली हैं।
हमारी मीडिया टीम ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों का दौरा किया तो कहीं सड़क नहीं बनी, कही भीषण गर्मी में पानी नहीं तो वही जल मिशन से बनाई जा रही 10 वर्षों से अधिक पानी की टंकियों का कार्य अधूरा पड़ा हुआ हैं। एक ठेकेदार द्वारा समय अवधि में कार्य नहीं पूर्ण करते हैं तो वही दूसरी ओर विभाग से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी कमीशन के चक्कर में कार्य नहीं होने देते हैं।
अब सवाल उठता हैं ग्रामीण क्षेत्रों की गांव की सड़कों का – जिले की जनपद पंचायत कार्यालय सिहोरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरगढ़ के गांव बड़े सरदा की देखने को मिली हैं। वर्ष 2001 से ग्राम प्रधानमंत्री सड़क योजना की मांग नियमित रूप से की जा रहीं हैं। लेकर समय रहते कोई उचित व्यवस्था या कार्य नहीं करते हैं। जिसकी मांग जनपद पंचायत कार्यालय सिहोरा में जनवरी माह में लिखित रूप से आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। साथ ही ग्राम सभा में बैठक में प्रस्ताव रखते हुई सड़क निर्माण की बात लिखित रूप से दी गई। अब देखना हैं कि क्या ग्राम सरदा को प्रधानमंत्री सड़क योजना का लाभ मिलेगा। या फिर यूहीं समय के साथ गांव के लोग परेशान और समस्याओं से जूझते रहेंगे।
पाटन विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत संगोड़ी, बोड़ी के ग्राम सड़क की हालत इतनी जर्जर हो गई हैं कि 10 वर्षों से इस सड़क का कोई भी मेंटेनेंस किया गया हो। आज सड़के कम गढ्ढे वाली सड़के ज्यादा दिखाई दे रही हैं।
सवाल जवाब – जब इन विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक एवं जनप्रतिनिधि से बात की जाती हैं तो हमेशा दिखावा देने को लेकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। और आम जनता उन्हीं समस्याओं पर अपना जीवन ज्ञापन मज़बूरी में करती हैं।
कैबिनेट मंत्री एवं सांसद विधायक को लेना हो इन सभा समस्याओं पर संज्ञान। जनता भोली जरूर हैं पर भूली नहीं वहां भी अपने समय का इंतजार करती हैं। मानव समस्या का हल भी और समाधान भी पर करना तो पड़ेगा।


