भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुपम सराफ की माताजी का निधन

सिहोरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनुपम सराफ की माताजी श्रीमती अंजना सराफ का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
शनिवार सायंकाल 5:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा रिलायंस पंप के पीछे स्थित उनके निवास से निकाली गई, जो कुर्रे मुक्तिधाम पहुंची, जहां विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।


