सिहोरा दर्पण
सिहोरा नगर में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति सुरक्षा का दिया संदेश

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा पुलिस प्रशासन आई पी एस अधिकारी आदित्य सिंघारिया, नव पदस्थ थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को सहित पुलिस बल की मौजूदगी में गुरुवार को देर शाम थाना प्रांगण से फ्लैग मार्च निकाला गया। ये पोस्ट ऑफिस तिराहा, गौरी तिराहा, आजाद चौक, झण्डा बाजार, सरावगी तिराहा, साईं मंदिर से होकर पुराने बस स्टैंड से वापिस थाना प्रांगण में विराम हुआ। नगर में पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च एवं शांति सुरक्षा का भी दिया संदेश।



