स्टेट बार चुनाव की प्रथम वरीयता के वोटो की मतगणना अंतिम चरण की ओर

जबलपुर दर्पण | मप्र मे अधिवक्ताओ की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार कौंसिल के प्रति 5 वर्ष मे होने वाले चुनाव विगत 12 मई को संपन्न होने के 16 जून से प्रथम वरीयता के मतों की मतगणना निरंतर जारी हैं |
गुरुवार को रीवा शहर की मतपेटिया खुलने के उपरांत
प्रथम वरीयता के वोटो की गणना अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। तदानुसार प्रत्याशियों मे राकेश सिंह भदौरिया इंदौर , विवेक सिंह इंदौर , आर. के सिंह सैनी जबलपुर, हितोषी जय हार्डिया इंदौर, अखिलेश कुमार सक्सेना, इंदौर बढ़त बनाये हुये हैं । महिला प्रत्याशियों मे प्रतीका पाठक ग्वालियर, प्रवीण तिवारी रीवा, अन्नू पटेल सीधी, प्रतिभा वालिया इंदौर, रश्मि ऋतु जैन सागर बढ़त बनाये हुये हैं । मतगणना कार्य को मुख्य निर्वाचन अधिकारी पूर्व जस्टिस एसके पालो के मार्गनिर्दशन में असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर जी.एस. बघेल, दीपक अवस्थी एवं हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी के सचिव प्रशांत दुबे अपनी सक्रिय भूमिका निर्वहन कर रहे हैं। प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिदिन मतगणना का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक चरण की जानकारी परिषद की वेबसाइट www.sbcofmp.org.in पर भी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। चुनाव में प्रदेश भर के 87 हजार वोटोरो मे से लगभग 62 हजार अधिवक्ताओ ने मतदान किया था, जिसमें से अभी तक कुल 45,294 मतों की मतगणना हुई है जिसमें से 43,727 मतपत्र सही पाये गये हैं एवं 1,567 मतपत्र नियम विरूद्ध होने से निरस्त हुये। गुरुवार को रीवा शहर के मतों की मतगणना पूर्ण होने के उपरांत आज रीवा की सभी तहसीलों की मतगणना की जायेगी |



