सावन मास की संग्रांद पर गुरुद्वारों में गूंजी गुरुवाणी सेवादारों का हुआ सम्मान

जबलपुर दर्पण । सावन मास की पवित्र संग्रांद के मौके पर नगर के गुरुद्वारों में दिनभर गुरुवाणी शबद कीर्तन की गूंज रही। इस अवसर पर भव्य कीर्तन दरबार लगे और गुरु का लंगर वितरित किया गया। गुरुद्वारा गोरखपुर में रागी जत्था भाई बलजीत सिंह एवं साजिंदे साथियों ने गुरु नानक देव जी की पवित्र गुरुवाणी “सावन सरसी कामणी चरण कमल सियू प्यार, मन तन रता सच रंग इको नाम आधार” का सरस गायन कर साध संगत को रसविभोर कर दिया। प्रधान रजिंदर सिंह छावड़ा ने शाल एवं सिरोपा प्रदान कर डा. अलकेश खत्री, डा. आर के साहू एवं विभिन्न सेवादारों को शाल एवं सिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया। मनप्रीत सिंह आहूजा मिक्की ने संचालन किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरजीत सिंह खालसा ने मुखवाक श्रावण करवाया।
आज शुक्रवार को प्रातः 7.30 तथा रात्रि 8 बजे से गोरखपुर में अनहद वाणी जत्था, बडू साहिब, हिमाचल प्रदेश तथा 19 ता. को रात्रि 8 बजे से हरिमंदिर साहिब स्वर्णमंदिर अमृतसर पंजाब का हुजूरी रागी जत्था भाई सिमरप्रीत सिंह गुरुवाणी शबद कीर्तन पेश करेगा । तदोपरांत गुरु का लंगर वितरित होगा ।



