महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा पर्व को समर्पित रहा कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण । प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा पर्व विशेष कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम में ग्वालियर मप्र की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती शिमला शर्मा लक्ष्मीप्रिया जी को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया। नवाचार से प्रेरित रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में सूत्रधार कीर्ति त्यागी ने नीलमाधव प्रभु श्री जगन्नाथ महाप्रभु की महिमा का वर्णन करते हुए दर्शकों से रथयात्रा पर्व से संबंधित एक प्रश्न किया। अनेकों दर्शकों में से सटीक एवं श्रेष्ठ उत्तर देते हुए दिल्ली से जुड़ीं दर्शक स्नेहलता पाण्डेय स्नेह को कल्प ज्ञान मेधा सम्मान अर्जित किया। कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह, संरक्षक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने श्रीमती शर्मा को फायकू रचना के माध्यम से सुखमय समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। कल्पकथा परिवार के तत्वाधान में आयोजित चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।



