विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में हुई सेमिनार

जबलपुर दर्पण । रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान में दो दिवसीय इंटीरियर डिज़ाइन सेमिनार का शुभारंभ हुआ। सेमिनार में बाथरूम सॉल्यूशन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी जैगुआर के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आधुनिक बाथरूम डिज़ाइन, स्पेस प्लानिंग, सैनिटरीवेयर, फिटिंग्स तथा बाथरूम ओरिएंटेशन से जुड़ी नवीन तकनीकों और उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आधुनिक इंटीरियर डिज़ाइन में बाथरूम की उपयोगिता एवं सौंदर्य के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया।
सेमिनार में लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कौशल विकास संस्थान के निदेशक प्रो. सुरेन्द्र सिंह तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के उद्योग आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों एवं व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराया जा सके।
इस अवसर पर सनमीत सिंह, जैगुआर, राकेश दुबे, अंकित नेमा, पार्थ चावला, विजय सेल्स उपस्थित रहे।
संचालन क्षिप्रा प्रधान ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजय मिश्रा ने किया |



