पद क्रम सूची में विसंगतियां वरिष्ठता सूची में सुधार किया जावे

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जबलपुर के द्वारा जारी अंतिम पद क्रम सूची में विसंगतियां है।प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता सूची जारी किए जाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जारी सूची में इसकी अनदेखी की गई है कुछ शिक्षकों के नाम के आगे शाला का नाम और डाइस कोड में अंतर है।जन्म तिथि में त्रुटि है सूची जारी करने में केवल खाना पूर्ति की गई है जबकि विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि इसका असर शिक्षकों को उच्च पद प्रभार के लिए नियुक्त होने पर पड़ेगा।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार 17 फरवरी 2023 को अंतरिम सूची जारी की गई थी उसी आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि लोक सेवक को सूची का अवलोकन कराकर उनके हस्ताक्षर लेकर दावे -आपत्ति ली जाए और 24 फरवरी 2023 तक संकुल केंद्रों से संशोधित जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जबलपुर के स्थापना कक्ष में जमा कराई जावे। कार्यालय द्वारा जारी अंतिम सूची देखने से लगता है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जबलपुर के आदेश को संकुल केंद्रों ने अक्षरसह नहीं माना है और वरिष्ठ कार्यालय द्वारा दिए गए आदेश की अनदेखी की गई है जिसका नतीजा विसंगति पूर्ण सूची है।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रकाशित विसंगति पूर्ण सूची को लेकर शिक्षकों में भारी असंतोष के भाव साफ देखे जा सकते हैं। उनको भय है कि उच्च पद के प्रभार में उनको सही स्थान नहीं मिल पाएगा और जानकारी एवं पुनः सुधार के लिए के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर, अरविन्द विश्वकर्मा, विश्वनाथ सिंह, आकाश भील,भास्कर गुप्ता, ऋषि पाठक, दुर्गेश खातरकर, धर्मेंद्र परिहार, जी आर झारिया, अजब सिंह, सुल्तान सिंह, देवराज सिंह, चंद्रभान साहू, मदन पांन्द्रो, सुरेंद्र परसते, मनीष झारिया, अंजनी उपाध्याय, अजय श्रीपाल, महेश मेहरा, अनिल जैन,डेलन सिंह, इमरत सेन,विष्णु झारिया, रामकिशोर इपाचे, रामदयाल उइके, पवन सोयाम, योगिता नंदेश्वर,कमलेश दुबे, आदेश विश्वकर्मा,सुधीर गौर,राजेश्वरी दुबे, अर्चना भट्ट, रेनू बुनकर, गीता कोल, सरोज कोल, शबनम खान, ब्रजवती आर्मो,भागीरथ परसते, पुष्पा रघुवंशी, चंदा सोनी, अम्बिका हँतिमारे, सुमिता इंगले, पूर्णिमा बेन माननीय जिला कलेक्टर जी एवं माननीय जिला शिक्षा अधिकारी जी से अनुरोध है कि जारी सूची की विसंगति को दूर किया जाए ताकि सही जानकारी संबधित शिक्षक कर्मचारी की भरी जा सके।



