जबलपुर दर्पण

बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का ज्ञापन आज

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सायं 4 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ज्ञापन गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में दिया जाएगा।
वर्तमान समय में आम जनता पहले से ही महंगाई से परेशान है। ऐसे में केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश सरकार, की नीतियों और निर्णयों के कारण जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। रसोई गैस, बिजली और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम नागरिक का जीवन कठिन हो गया है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जबलपुर इन मुद्दों को लेकर जनता की आवाज उठाएगी और प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग करेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि इस ज्ञापन के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। सभी आम नागरिकों एवं कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88