जबलपुर दर्पण

भगवान विश्वकर्मा चौक का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया

जबलपुर दर्पण । रानीताल गेट नंबर 3 के समीप नव-नामांकित भगवान विश्वकर्मा चौक के लोकार्पण अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि यह केवल एक चौक का नामकरण नहीं, बल्कि विश्वकर्मा समाज के सम्मान, योगदान और गौरव की औपचारिक स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करना नगर निगम का दायित्व था, जिसे आज पूर्ण किया गया।

महापौर ने बताया कि विश्वकर्मा समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा चौक के नामकरण की मांग किए जाने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव को एमआईसी और सदन में रखा गया, जहां से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद रानीताल गेट नंबर 3 के समीप स्थित चौक का नाम भगवान विश्वकर्मा चौक रखा गया और उसका विधिवत लोकार्पण मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा किया गया।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और तकनीकी कौशल के प्रतीक हैं, और उनके नाम पर चौक का नामकरण शहर के विकास और श्रम-सम्मान की भावना को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, एमआईसी सदस्य, विवेक राम सोनकर, डॉ सुभाष तिवारी, समाजसेवी संदीप जैन, सुधांशु गुप्ता, श्री विश्वकर्मा महासंगठन मप्र के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।
महापौर श्री अन्नू ने विश्वकर्मा समाज के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम भविष्य में भी सभी समाजों के सम्मान और शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88