खितौला जैन समाज की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सिहोरा जबलपुर दर्पण । खितौला जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों—महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया। शोभायात्रा में महिलाओं की टोली द्वारा विशेष प्रकार का बैंड वाद्य भी प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे आयोजन को अलग ही पहचान दी। यात्रा के दौरान समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर शोभायात्रा की गरिमा को बढ़ाया।
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर प्रत्येक घरों में मिष्ठान के डिब्बे एवं मंदिर जी के स्टाफ को एवं मंदिर जी के सामने सभी दुकानदारों को दिए गये।
भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।


