वीरांगना क्रांतिकारी झलकारी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

जबलपुर दर्पण। अ.भा. कोरी कोली समाज शाखा जबलपुर म.प्र. द्वारा 1857 की क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना झलकारी बाई कोरी का जन्मोत्सव झण्डा चौक, गौरीघाट, जबलपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस दौरान वीरांगना झलकारी बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनको याद करते हुए माल्यार्पण कर मिष्ठान्न वितरण किया गया, समाज की अग्रणी महिलाओं का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार कोरी, जिलाध्यक्ष राकेश कोरी, महिला अध्यक्ष कल्पना विनोदिया, पार्षद रेणु राकेश कोरी, पार्षद शारदा कुशवाहा, एड. अभिलाषा कोरी. सविता कोरी, सीमा कोरी, ज्योति कोरी, सृष्टि कोरी, पूजा कमल, विनीता पैगवार, कमलेश दीवान, सतीश कोरी, विष्णु विनोदिया, लोकचन्द कोरी, डी.पी. कमल, महेश बाबा, लोकेश कोष्टा, एड. गौरव विनोदिया, राजा कटरहा, लोकेश कोरी, हेमन्त साक्य, सुशील कोरी, संतोष कोरी, संजय कोरी, सुचित विनोदिया, श्रवण विनोदिया, अनूप पैगवार, धरमू कोरी, अभिलाष कोरी, राजू कोरी, प्रतीक कोरी, अरविन्द कोरी, पुनीत दीवान, मनोज कोरी, आदित्य कोरी, संदीप कोरी, सुनील मूर्तिकार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक गणमान्य नागरिक महिला, पुरुष, युवा युवक युवतियों सहित सामाजिक बंधुगण उपस्थित रहे ।