भारत रक्षा मंच ने किया शस्त्र पूजन

जबलपुर दर्पण। भारत रक्षा मंच जबलपुर महा नगर, जबलपुर जिला ग्रामीण, तथा तहसील शाखा पाटन, शहपुरा व पनागर द्वारा विजया दशमी पर शस्त्र पूजन के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष व सह संगठन प्रमुख मध्य क्षेत्र डॉ. एच. पी. तिवारी ने कहा कि हमारी संस्कृति ” सर्वे भवन्तु सुखिन: ” की संस्कृति है। हम मनुष्य ही नहीं वल्कि प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करते हैं। परंतु कुछ लोग हमारे इस सनातन स्वभाव को हमारी कमजोरी मानकर हम पर हमले कर रहे हैं। हमारे धार्मिक आयोजनों और धर्मस्थलों को निशाना बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में हमें भी संगठित व सतर्क रहना होगा तथा भगवान राम ,कृष्ण,शिव और भगवती मां दुर्गा की तरह हमें भी संवैधानिक दायरे में न केवल शस्त्र रखने होंगे वल्कि जरुरत पड़ने पर आत्म रक्षा हेतु उनका खुलकर उपयोग भी करना होगा। अन्यथा हम मिट जाएंगे ,दुनिया से हमारा अस्तित्व समाप्त हो जायेगा।
प्रांतीय सह संगठन मंत्री जीवेश पांडेय ने बताया की शस्त्र पूजन परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। आचार्य श्री ब्रजेश मिश्रा ने वैदिक विधि विधान से शस्त्र पूजन कराया।
आयोजन में श्री राम प्यासी, राम किशन पटेल, पूरन पटेल, विष्णु पटेल, रामायण प्रसाद चौबे, लक्ष्मी पटेल, राकेश पटेल, शशिन पटेल, राजेंद्र तिवारी, अजीत पटेल, गुड्डू बाबा, अनिल पटेल व अरुण चंदेल,सुमित प्यासी सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता और धर्मप्रेमी उपस्थित थे।



