68वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। 68वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन महोदय श्री तीधक सक्सेना की अध्यक्षता में किया गया। इस बार की प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जा रही है, जिसमें मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग की जनजाति क्रीड़ा विभाग की टीमें भाग लेंगी।
पहले चरण की प्रतियोगिताएं 14 और 18 अक्टूबर 2024 को होंगी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी, जिला खेल नोडल अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मधुमिता हाजरा, और प्रचार-प्रसार समिति के सदस्य श्री अजय रजक, कृष्णकांत शर्मा, श्री चंद्रशेखर स्वामी और श्री आलोक शर्मा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके प्रतिभा को निखारना है। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा।



