सीजीएचएस, सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना डिस्पेंसरी न 1 के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वी के झारिया की अध्यक्षता में सीनियर्स सिटीजनों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सलाहकार समिति की मासिक बैठक डिस्पेंसरी न 1 जबलपुर में आयोजित की गई । डिस्पेंसरी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ वी के झारिया ने वरिष्ठ नागरिक परिषद जबलपुर के गुरमुखदास, सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के एच एन राजपूत,भारतीय वरिष्ठ नागरिक एसो. के डी के चौधरी जी एवम् वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण संघ के के बी एस चौहान, बी एस अरोड़ा विज़न जबलपुर, शरद कुमार, जी सी एफ यूनियन, पी के कुशवाहा, कंचन मेडिकल एवं एरिया वेलफेयर ऑफिसर आईटीओ का स्वागत किया। सभी ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधाओं के बारे में एवं प्रत्येक सलाहकार प्रतिनिधि को पहचान पत्र (लेमिनेशन कार्ड) जारी किए जाने का प्रस्ताव दिया जिसे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सहर्ष स्वीकार किया। अनिल शुक्ला ने बताया कि सलाहकार प्रतिनिधियो ने डिस्पेंसरी-वन के डॉक्टरों एवं स्टाफ, की कार्यशैली की सराहना की एवं उपलब्ध सुविधाओं पर सन्तुष्टि जाहिर की डॉ वी के झारिया ने सभी को आश्वस्त किया कि वरिष्ठ जनों के इलाज और दवाइयों को कभी कोई कमी नही होगी उन्हें पूरे सम्मान के साथ इलाज की उचित सलाह दी जाएगी। सभी ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ वी0 के0 झारिया के सदभाव की खूब सराहना की । बैठक के अंत मे सौरभ जैफ ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया । इस बैठक की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में डा टिंपल सुगंध, डा वी0 जी0 राव एवम् स्टाफ साइड से आनंद कुमार व सरिता राउत, वरिष्ठ फॉर्मेसी ऑफिसर सहित सभी का सराहनीय योगदान रहा।



