चौरसिया समाज का परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह सागर व रीवा में होगा आयोजित

जबलपुर दर्पण। चौरसिया समाज, सागर में दिनांक 16 व 17 अप्रैल शनिवार व रविवार को परिचय सम्मलेन व 17 अप्रेल 2022 रविवार को माँ महलवार देवी मंदिर परिसर, संजय ड्राइव रोड, पुर्वीयाऊ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत निःशुल्क सामूहिक विवाह आयोजन की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। यहां पर प्रदेश व अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा(दिल्ली) की महत्वपूर्ण एजेंडा पर बैठक भी आहूत है। साथ ही ताम्बूल मिलन व सागर संगम स्मारिकाओं का विमोचन होगा। उक्त आयोजन में पूरे भारतवर्ष से स्वजातिजन पहुंचेंगे। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा (दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानीय रमेश लख्खू लाल चौरसिया मुम्बई के साथ प्रदेश अध्यक्ष भाई गौरव ‘‘विक्की’’ भोपाल सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थिति देंगें। इसके साथ ही दिनांक 16 व 17 अप्रैल को विंध्य प्रदेशीय चौरसिया समाज, रीवा में चौरसिया यूनिटी भवन, रीवा में भी परिचय सम्मेलन व आदर्श सामूहिक विवाह आयोजन हो रहा है। तदाशय की जानकारी चौरसिया समाज जबलपुर के अध्यक्ष भाई योगेश चौरसिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राहुल चौरसिया व महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती कामना इं. सी.के. मोदी द्वारा देते हुए सजातीयजनों से अपने अविवाहित पुत्र पुत्रियों हेतु योग्य जीवनसाथी के चयन व नियोजित विवाह को सम्मेलन के माध्यम से कराने की अपील कर उपस्थिति का आग्रह किया है। उक्त सम्मेलनों को सफल बनाने का निवेदन समाज वरिष्ठ एम.एस.मोदी, प्रकाश चौरसिया, इं.सी.के.मोदी, इं.शिवचरण, राजू चौरसिया ‘‘विष्व’’, राजेश जी, राजू आर.सी., एडवोकेट जगदीश, शैलेन्द्र, तपन मोदी, गोपालनारायन, सुशील लखन, मीडिया प्रकोष्ठ के अनिकेत दिलीप चौरसिया आदि ने किया है।


